Post Views 791
November 18, 2020
रूस में एक ऐसा संविधान में विधेयक लाया जा रहा है। जिसके तहत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पद से हटने के बाद भी उन पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक, रूस के दोनों सदनों से बिल पास होने के बाद खुद पुतिन ही इस विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे। रूसी संसद के निचले सदन डुमा ने इस विधेयक को स्वीकृति दे दी है। दमित्री मेदवेदेव पुतिन के सहयोगी हैं। नए विधेयक के तहत रूस के पूर्व राष्ट्रपति के साथ-साथ उनके परिवार के लोगो से भी पुलिस पूछताछ नहीं कर सकती है। साथ ही इन लोगों की संपत्ति भी जब्त नहीं की जा सकती। 68 वर्षीया पुतिन का चौथा कार्यकाल 2024 में पूरा होगा , लेकिन इस संवैधानिक बदलाव के बाद वे 6 साल के दो और कार्यकाल पूरा कर सकते हैं। नए बचाव विधेयक में असाधारण परिस्थितियों में किए गए गंभीर अपराध और राजद्रोह के मामलों को अपवाद की श्रेणी में रखा गया है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved