Post Views 811
November 15, 2020
अमेरिका के कनेक्टीकट में एक महिला ने एक घर में दो बच्चों को गोली मार दी, जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कनेक्टीकट राज्य पुलिस ने कहा कि नाओमी बेल (43) नामक महिला को हत्या और हत्या के प्रयास के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम किसी ने फोन कर घटना के बारे में बताया। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें दो बच्चे मिले, जिन्हें गोली लगी हुई थी।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved