Post Views 11
November 8, 2020
भारतीय नौसेना का जहाज ऐरावत सागर मिशन दो के तहत इरीट्रिया के लोगों के लिए शुक्रवार को खाद्य सामग्री लेकर मसावा बंदरगाह पहुंच गया। एरीट्रिया में भारत के राजदूत सुभाष चंद ने ये खाद्य सामग्री उत्तरी समुद्री क्षेत्र के गर्वनर और एरीट्रिया के नौसेना अधिकारियों को सौंपा।
मिशन सागर दो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत चलाया जा रहा है जिसका लक्ष्य क्षेत्र के हर किसी को सुरक्षा और विकास नसीब हो सके। भारत सरकार और नौसेना पिछड़े मुल्कों को आपदा और अब महामारी के दौर में हर संभव मदद की रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved