For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 180203468
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नेशनल फ्लोरबॉल चौंपियनशिप में राजस्थान के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 8 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव |  Ajmer Breaking News: सड़क हादसे में महिला सफाईकर्मी की मौत, परिजनों व वार्डवासियों ने दी शव न उठाने की चेतावनी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वरुण सागर रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में चिंता, स्पष्टता और मुआवजे की मांग। |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं सांसद अजय माकन पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने सपत्नीक पहुंचे अजमेर, |  Ajmer Breaking News: महान समाज सुधारक, शिक्षा क्रांति के अग्रदूत एवं सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फुले  की 136वीं पुण्यतिथि पर किया नमन, समाज सुधार के योगदान को किया याद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 का आगाज, पहली बार नए परिसर में मतदान और महिला आरक्षण की व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने अजमेर दरगाह में पेश की मखमली चादर और अकीदत के फूल |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ओर विधायक अनीता भदेल ने भी किया नमन |  Ajmer Breaking News: तीर्थ राज ​पुष्कर के वराह घाट पर रूसी प्रतिनिधिमंडल का आध्यात्मिक आयोजन, विश्व शांति और बंधुत्व का संकल्प |  Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन | 

राष्ट्रीय न्यूज़: राफेल पर राहुल ने देश को गुमराह किया, वो माफी मांगें: सरमा; मुंबई में भाजपा का प्रदर्शन

Post Views 181

November 16, 2019

गुवाहाटी. असम के मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राहुल गांधी ने राफेल के मुद्दे पर गलतबयानी करके देश को गुमराह किया है। उन्हें इस पर माफी मांगनी चाहिए। राहुल ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर झूठे आरोप लगाए हैं। राफेल मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ मुंबई में भाजपा ने प्रदर्शन किया। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को चौकीदार चोर है वाले बयान पर माफी दी थी और उन्हें आगे संभलकर बयान देने की चेतावनी दी थी।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ ‘चौकीदार चोर है’ वाले मामले में दाखिल किए गए मानहानि के मामले को खत्म किया। साथ ही राफेल डील मामले पर दिए गए फैसले पर दाखिल की गई पुर्नविचार याचिका को भी खारिज कर दिया।

भाजपा नेता लेखी ने लगाया था मानहानि का मुकदमा

दरअसल, भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने राहुल के खिलाफ राफेल मामले में गलतबयानी को लेकर मानहानि की याचिका दाखिल की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया। तीन जजों की बेंच में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसके कौल और केएम जोसफ शामिल थे। लेखी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि राहुल गांधी 10 अप्रैल को राफेल डील मामले में दिए गए शीर्ष अदालत के फैसले को जनता के बीच गलत ढंग से प्रचारित कर रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved