Post Views 831
March 21, 2018
बीजिंग.चीन के विदेश मंत्री वांग यी को नए कैबिनेट गठन में स्टेट काउंसलर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। ये पद मिलने के बाद भारत-चीन सीमा मामलों में वांग का रोल और भी ज्यादा अहम हो गया। दरअसल, विदेश मंत्री रहने के दौरान वांग भारत को डोकलाम विवाद पर धमकी दे चुके हैं। हालांकि, कुछ ही दिन पहले उन्होंने भारत और चीन के मजबूत रिश्तों पर जोर देते हुए कहा था कि अगर दोनों देश साथ आ जाएं तो हिमालय भी हमारी दोस्ती के बीच नहीं आ सकता। चीन की सरकारी शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन में ऐसा कई सालों बाद हुआ है कि किसी अधिकारी को एक साथ दो बड़े पद दिए गए हों।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved