Post Views 761
November 11, 2017
अपने अड़ियल रुख के कारण मरीजों के जान से खिलवाड़ कर रहे सरकारी डॉक्टरों को अब जेल भेजने की तैयारी हो रही है। डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर सरकार ने सख्ती बरतना प्रारंभ कर दिया है।
गौरतलब है कि राजस्थान में बीते पांच दिनों से सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर हैं और मरनेवाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां राजस्थान के कई जिलों में चिकित्सक नेताओं की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बीकानेर में एक साथ 265 हड़ताली डॉक्टरों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज किया गया है।
बीकानेर के सदर थाने में दर्ज यह मुकदमा रेस्मा के तहत किया गया है। गिरफ्तारी के डर से कुछ डॉक्टर जरूर काम पर लौट आए हैं।
वहीं गिरफ्तारी के भय से अब हड़ताली डॉक्टरों ने ड्यूटी पर लौटना भी प्रारंभ कर दिया है। कोटा में जब पुलिस दो हड़ताली डॉक्टरों को गिरफ्तार करने पहुंची तब उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन करने का पुलिस को आश्वासन दिया इसके बाद उन्हें छोड़ा गया।
इससे पूर्व दो दिन से राजस्थान पुलिस की विशेष टीमें लगातार डॉक्टर नेताओं के घरों पर दबिश दे रही है। साथ ही उनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved