Post Views 981
October 9, 2017
पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत हर साल महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य लेकर आता है। इसलिए भले ही लाख परेशानियां आएं, या कैसी भी परिस्थिति हो, सुहागिन महिलाएं इस व्रत को जरूर रखती हैं। रअस्पताल में भर्ती कुछ महिलाओं ने कमजोर व बीमार होने के बावजूद पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और विधि-विधान से पूजा की। शाम को जब चंद्रमा निकला तो चांद देखकर अपने पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला। महिलाओं की कमजोर स्थिति के कारण डॉक्टर ने उन्हें व्रत रखने से मना भी किया था लेकिन वे नहीं मानीं। दो दिन पहले हुई डिलीवरी से कमजोरी ज्यादा थी, लेकिन परवाह नहीं की...
कांता ने दो दिन पहले ही शिशु को जन्म दिया है। कमजोरी ज्यादा थी, इसलिए उसे अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया। डाॅक्टर ने सलाह दी कि वह इस बार व्रत न रखे। डाक्टर की मनाही के बाद भी कांता ने पूरी आस्था के साथ अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। रविवार को कांता ने पूजा करने के बाद अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत पूरा किया।
बीएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मियों ने बॉर्डर पर मनाया करवा चौथ पर्व
- महिलाओं का पति की लंबी आयु की कामना के साथ रखा गया करवा चौथ व्रत अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी कर रही बीएसएफ की महिला कर्मियों ने भी मनाया। रात को बॉर्डर पर ड्यूटी की। चांद निकल आया तो कंधे पर गन रखकर महिला कर्मियों ने चांद को देखकर अपने पति की तस्वीर सामने रखकर पूजा की और फिर व्रत खोला।
- बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर पर रात को डयूटी कर रही महिला कर्मी मध्यप्रदेश, बिहार, हरियाणा और उत्तरप्रदेश राज्य की रहने वाली हैं। इन सब ने हिंदू रीति के अनुसार व्रत रखकर अपना पत्नी धर्म और बॉर्डर पर सुरक्षा कर अपना देश धर्म एक साथ निभाया। महिला जवानों ने व्रत खोलकर बताया कि पति की रक्षा करना महिला होने के नाते उनका अधिकार है जबकि बीएसएफ की जवान होने के नाते देश की सुरक्षा करना उनका कर्तव्य है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved