Post Views 871
September 30, 2017
बॉलीवुड के उभरते कलाकार अर्जुन कपूर शुक्रवार को जैसलमेर से लगती भारत-पाक सीमा पर पहुंचे और जवानों से मुलाकात की. सीमा चौकी बबलियानवाला पहुंचने पर 135वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा दलवीरसिंह अहलावत ने उनकी अगवानी की.
अर्जुन कपूर दोपहर सीमा चौकी बबलियान वाला पहुंचे जहां उन्होनें जवानों से मुलाकाल की और उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी हासिल की. उन्होंने विकट परिस्थितियों में देश की रक्षा कर रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों की उन्होनें तारीफ की. अर्जुन कपूर ने जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ कबड्डी का मैच भी खेला. बॉलीवुड कलाकार को अपने बीच पाकर जवान काफी खुश हुए और उनके साथ फोटो खिंचवाए.
इस दौरान अर्जुन कपूर ने जवानों के साथ सामूहिक भोज का आनंद लिया. उसके बाद उन्होंने सीमा क्षेत्र का दौरा किया तथा जवानों द्वारा ऊंट पर की जाने वाली चौकसी का रिएलिटी चैक किया. अर्जुन ने एक जवान के साथ ऊंट पर सवार होकर काफी दूर तक सीमा की चौकसी की. सीमा भ्रमण के बाद अर्जुन कपूर ने तनोट माता के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना की.
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved