Post Views 781
September 22, 2017
पाकिस्तान ने यूएन में एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया है। पाक के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने गुरुवार को यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में स्पीच दी। अब्बासी ने यूएन से कश्मीर में एक विशेष दूत तैनात करने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत कश्मीर के लोगों के संघर्ष को कुचल रहा है। इसके अलावा अब्बासी ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियां चलाने का आरोप भी लगाया। यूएन में अपनी पूरी स्पीच के दौरान अब्बासी ने 17 बार कश्मीर का और 14 बार भारत का जिक्र किया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved