Post Views 741
September 17, 2017
सुषमा स्वराज यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) के 72वें सेशन में हिस्सा लेंगी। 23 सितंबर को उनकी यूएनजीए में स्पीच है। माना जा रहा है कि सुषमा अमेरिका में पाक के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ से मुलाकात कर सकती हैं। दोनों नेता UNGA के अलावा शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट और सार्क ग्रुप मीटिंग्स में शिरकत करेंगे।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, SCO और सार्क ग्रुप मीटिंग्स के अलावा सुषमा 15 बाइलेट्रल मीटिंग में हिस्सा लेंगी। इसमें जी-77, SU, जी-4 और BRICS (ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका) मीटिंग शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन रवीश कुमार ने बताया, "विदेश मंत्री का अमेरिका में 8 दिन का प्रोग्राम है। वे कल यूएस पहुंचेंगी। सोमवार से ही प्रोग्राम शुरू हो जाएंगे।
सुषमा के दौरे की सबसे मुख्य बात को तो सभी जानते हैं, 23 सितंबर को यूएनजीए में उनकी स्पीच है। हमने विदेश मंत्री की कई बाइलेट्रल, रीजनल और ट्राइलेट्रल मीटिंग्स अरेंज की हैं। जो 15 से 20 तक हो सकती हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved