Post Views 781
July 22, 2017
सिटी रिपोर्टर- नला बाजार आर्य समाज की ओर से शनिवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज से जुड़े लोगों ने हवन में आहूतियां देकर अच्छी बारिश की प्रार्थना की।
आर्य समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि देश में अच्छी बारिश हो और अन्नदाताओं के अच्छी फसल हो। इसी प्रार्थना को लेकर हवन आयोजित किया। इसमें पण्डितों ने मंत्रोच्चारण किया। मंत्रोच्चारण के बीच उपस्थित लोगों ने हवन में आहूतियांदी।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved