Post Views 1501
July 22, 2017
श्री तुलसी जयन्ती समारोह समिति की ओर से 48वां तुलसी महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ सोलभम्बा धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है। 108 आसन पर होने वाले पाठ के दुसरे दिन श्रीराम और उनके चारों भाईयों का जन्म व अयोध्या में खुशी के प्रसंग का वाचन किया गया।
श्री तुलसी जयन्ती समारोह समिति की संरक्षिका उषा गुप्ता ने बताया कि 48वें तुलसी महोत्सव का तीन चरणों में आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में धार्मिक परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों स्टूडेंटस ने भाग लिया। दुसरे चरण में श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ सोलथम्बा धर्मशाला में करवाया जा रहा है। जिसमें 108 आसन पर श्रद्धालु पाठ कर रहे हैं। 29 जुलाई तक उक्त पाठ चलेगा। 30 जुलाई को तुलसी जयंती मनाई जाएगी और सुंदरकाण्ड के संगीतमय पाठ के साथ महोत्सव का समापन होगा।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved