Post Views 1221
July 22, 2017
अजमेर के सांसद और राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सांवर लाल जाट की लम्बी उम्र और सेहतमंदी के लिए ख्वाजा साहब की दरगाह में दुआ की गई। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से ख्वाजा साहब की मजार पर अकीदत के फूल और चादर भी पेश की गई। वहीं तीर्थ नगरी पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में भी जाट की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना की गई।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवर लाल जाट की तबियत बिगड़ने की खबर मिलते ही भाजपाई जाट की सेहतमंदी के लिए दुआ में जुट गए। पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पहुंचकर भाजपाईयों ने पूजा अर्चना की और जगतपिता ब्रह्मा से जाट की दीर्घायु के लिए कामना की। वहीं अजमेर के प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह में भी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शफीक खान ने बताया कि खादिम की मौजूदगी में विशेष दुआ कर ख्वाजा साहब से जाट को लम्बी उम्र देने की मन्नत मांगी गई। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेता भी मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved