Post Views 801
July 20, 2017
सिटी रिपोर्टर- अग्निशमन विभाग के पास गुरूवार सुबह एक फकीर का शव पड़ा होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल के चीरघर में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।
सिविल लाईन थाना क्षेत्र के अग्निशमन विभाग के पास एक वृद्ध फकीर की लाश पड़ी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया जिसमें कोई चोट के निशान प्रतीत नहीं हुए। बाद में शव को चीरघर में रखवाया गया। पुलिस की मानें तो फकीर की मौत पुरानी बीमारी से हुई है। इसके परिजनों का सुराग लगाकर उन्हें शव सुपुर्द किया जाएगा। परिजनों का पता नहीं लगने पर पुलिस ही इसका अंतिम संस्कार करेगी।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved