Post Views 881
July 20, 2017
अजमेर। शहर कांग्रेस ने कहा कि अजमेर का पुलिस तंत्र विफल हो चुका है जनता अपनी हिफाजत खुद करे। शहर में दिनदहाडे लूट की इतनी बडी वारदात के बाद नाकेबंदी पर पुलिस कर्मियों का नहीं होना इस बात की पुख्ता दलील है कि अजमेर का पुलिस तंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है। पुलिस चैराहों पर सिर्फ आमजन के चालान काटने में व्यस्त है, जबकि अपराधी बेखौफ होकर वारदात अंजाम दे रहे हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने बुधवार को बजरंग गढ चैराहे हुई लूट की वारदात पर कहा कि शहर मे दिन दहाडे आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। सुनसान ही नहीं भीड भाड वाले इलाकों में लुटेरे वारदात कर आराम से बचकर निकल जाते हैं। ऐसे में आम आदमी के मन में भय व्याप्त होना लाजमी है। पुलिस क्राइम कंट्रोल करने में पूरी तरह नाकाम है। कप्तान को चाहिए कि ऐसे पुलिस अधिकारियों को थानों का चार्ज दें जो तेज तर्रार हों और बदमाशों को सबक सिखा सकें।
उन्होने कहा कि कुछ दिनों के आंकडों पर नजर डाली जाए तो अजमेर में ऋाइम का ग्राफ तेजी से बढा है। रोज क्राइम की बडी घटना हो रही हैं। हर थाना क्षेत्र लूट की इन बडी घटनाओं को रोकने में नाकाम है। जबकि कांग्रेस लगातार पुलिस के आला अधिकारियों को कानून व्यवस्था के बिगडे हालातो से अवगत कराती रही है। उन्होने कहा कि बढती वारदातों का कारण पुलिस के खुफिया तंत्र का कमजोर होना है। पुलिस के पास मुखबिरों की कमी है। जिसके कारण शहर में बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस के पास उनका कोई सुराग नहीं है। शहर में बढते अपराध और ताबडतोड वारदात को लेकर लोग खौफ जदा हैं। लोगों का पुलिस से भरोसा पूरी तरह उठ चुका है। बदमाशों में पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं है। अब तो लोगो को दिन में भी घर से निकलने में डर लगने लगा है। लगातार हो रही वारदातों के कारण हर वर्ग चिंतित है। सरकार अभी तक क्राइम को रोकने में विफल रही है।
शहर कांग्रेस की और से जारी अधिकृत ब्यान में प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने कहा कि जिला पुलिस ने अजमेर की जनता का भरोसा पूरी तरह तोड दिया है शहर की बदहाल कानून व्यवस्था इसका जीता जागता प्रमाण है। हालात यह है कि आम तौर पर शहर में रोजाना चोरी की औसतन तीन वारदात हो रही थी, लेकिन पुलिस के नाकारा रवैये तथा अपराधियों के दिल से पुलिस का डर निकल जाने से चोरों ने वारदात का ग्राफ अचानक बढाकर पुलिस की चैकसी व्यवस्था को धराशायी कर दिया। चोर गिरोह नासिर्फ रात्री में बल्की दिन दहाडें लगातार वारदात कर पुलिस की चैकसी गश्त व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। सूने मकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और वाहन चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है पुलिस को व्यापारियों की सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved