Post Views 851
July 20, 2017
अजमेर। शहर में बुधवार को दिन दहाडे हुई ६४ लाख की लूट की वारदात को गंभीर मानते गुरुवार को जिला पुलिस कप्तान राजेन्द्र सिंह चौधरी ने जिला शहर के विभिन्न थानों के साथ अधिकारियो की बैठक ली। वही उन्होंने आज सभी को ठाणे में दर्ज मुकदमो की फाईलो के साथ बुलाया और पुरानो मामलो की समीक्षा की।
बुधवार को दिन दहाडे हुई लूट के मामले को पुलिस ने गंभीर माना है, वहीं इस मामले में पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज भी मिले है।
पुलिस के अनुसार दो आरोपी बैग को ले जाते दिखाई दे रहे है। दूसरीी पुलिस जिनके साथ वारदात हुई है उनको भी शक के दायरे में मान रही है। जिला पुलिस कप्तान राजेन्द्र सिंह ने बताया की पुलिस सभी पहलुओ पर जाँच कर रही है। आरोपियों के फुटेज हाथ लगे है, जिनके आधार पर पुलिस उनकी तलाशी में लगी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा की शहर के सभी थानाधिकारियों को पुराने मामलों की फाईलो के साथ बैठक में बुलाया गया है। वहीं उनके निस्तारण के विषय में जाँच की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved