Post Views 1121
July 15, 2017
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
भारतीय जनता पार्टी कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से अच्छी बरसात की मनोकामना के साथ वर्षा यज्ञ कराया गया। गंज फव्वरा सर्किल पर स्थित श्री बाबा भैरू मंदिर में हुए इस वर्षा यज्ञ में भगवान इंद्र देव से मानसून सत्र में अच्छी बरसात की कामना की गई। श्रृद्धालुओं ने बड़ी संख्या में वर्षा यज्ञ में भाग लिया। इसी अवसर पर अमरनाथ याक्ष के दौरान आतंकी हमले में मारे गए गुजरात के 7 लोगों की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ भी किया गया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved