Post Views 1181
July 13, 2017
ट्रेफिक पुलिस ने की कलेक्ट्रेट परिसर में कार्रवाई। कई वाहनों के चालान बनाए। लोगों में मचा हडकंप।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
ट्रेफिक पुलिस की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में नो पार्किंग जोन में खड़े दुपहिया और चारपहिया वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी एक कार पर लगी काली फिल्म को भी हटवाया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस के एक दुपहिया वाहन के खिलाफ भी चालान किया गया। यह वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा था। इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट में अनियंत्रित वाहनों को खड़ा करने वालों में हडक़ंप मच गया
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved