Post Views 1361
July 13, 2017
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चांदना की गिरफ्तारी के खिलाफ हुआ प्रदर्शन। कार्यकर्ताओं ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन। आंदोलन की चेतावनी भी दी।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
जोधपुर में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चांदना की गिरफ्तारी के खिलाफ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। यूथ पदाधिकारियों ने चांदना को तुरंत रिहा करने की मांग की है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा के नेतृत्व में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि भाजपा के इशारे पर यदि पुलिस ऐसे ही कार्य करती रही तो मजबूर होकर युवक कांग्रेस को बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved