Post Views 781
July 10, 2017
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
पुष्कर झील पर बने घाटों की तरह आनासागर झील पर भी घाट बनाने की मांग को लेकर नेशनल फ्यूचर पार्टी के बैनर तले शहर के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसे साथ ही प्रशासन द्वारा राम प्रसाद घाट पर नहाने पर लगाई गई रोक भी हटाने की मांग की गई। उल्लेखनीय है कि अजमेर में बाहर से आने वाले जायरीन आनासागर झील के राम प्रसाद घाट पर नहाते हैं। इसके चलतेराम प्रसाद घाट पर कई जायरीनों की डूबने से मौत हो चुकी है। प्रशासन द्वारा मौतें रोकने के लिए इस घट पर लोगों के नहाने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन के इस निर्णय से दरगाह से जुड़े खादिम समुदाय में रोष है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved