Post Views 1131
July 10, 2017
सावन महीना हुआ शुरू। शिवालयों में उमड़े शिव भक्त। कई मंदिरों में हुई सहस्त्र धारा । पुष्कर पहुंचे कावडिए। भक्तों ने शुरू किया दो महीने का उपवास।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
अराध्य देव भोले भंडारी की महास्तुति का समय शुरू हो गया है। गुरु पूर्णिमा के बाद सोमवार से सावन का पवित्र महीना शुरू हुआ। शहर के शिव मंदिरों में विशेष पूजा अर्जना के कार्यक्रम आयोजित किए गई। कई मंदिरों में सावन के पहले ही दिन सहस्त्र धारा हुई। भोलेनाथ के भक्तों ने शिवालयों में जल चढ़ाकर भगवान शिव को नमन किया। पुष्कर में भी हर साल की तरह सावन के पहले दिन से ही कावडिय़ों का पहुंचना शुरू हो गया। सावन के महीने में भगवान शिव की अराधना कर सुख शांति समृद्धि का वरदान मांगा जाता है। शिव भक्त सावन के दो महीने का उपवास भी करते हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved