Post Views 1111
July 9, 2017
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
अंबे विहार कॉलेानी निवासी विशाल रूपानी नाम के एक युवक पर अज्ञात लोगोंं ने लाठियों सरियों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। विशाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में विशाल के हाथ और पैर की हडिडयां टूटी है। बीके कौल नगर अंबे विहार कॉलोनी के रहेन वाले विशाल के पिता प्रकाश रूपानी ने बताया कि दो महीने से कुछ लोग उनसे दुकान खाली कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के चलते उसके बेटे पर हमला किया गया। हमला रात 8 बजे उस समय हुआ जब विशाल दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक काले रंग की कार में बैठकर कुछ युवक आए और उन्होंने लाठियों और सरियों से हमला कर दिया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved