Post Views 1471
July 9, 2017
भारत की भूमि से गुरू की महिमा का संदेश पूरी दुनिया को दिया गया। गुरु जो सारे जीवन को दिशा दे। गुरू जो सत्य के पथ का मार्ग दर्शन करें। गुरु जो आध्यात्मिक जगत को आसान बनाए। गुरू जो ईश्वरीय शक्तियों से जोड़े। गुरु जो इंसानी शक्तियों को केंद्रित कर सद मार्ग के लिए प्रेरित करे। ऐसे गुरु को वंदन। गुरु की ऐसी महिमा को वंदन। ये उन महान गुरुओं का ही प्रताप है, जिन्होंने भारत को आध्यत्मिक क्षेत्र बनाया। जिन्होंने इस भूमि को महान पहचान दिलाई। इस भूमि को महान बनाया। आज गुरु पूर्णिमा है। हॉरइजन हिंद न्यूज परिवार इस जगत के सारे गुरुओं को नमन करता है। उनका वंदन करता है। आज शहर भर में गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अपने गुरुओं को नमन किया। उनका वंदन कर आशीर्वाद लिया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved