Post Views 1251
July 8, 2017
सिटी रिपोर्ट। अजमेर - एबीवीपी ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव। गुरुओं के पैर छू कर किया तिलक। एनएसयूआई ने बजवाए ढोल तो लेक्चररों ने उन्हें भगाया।
रविवार को गुरु पूर्णिमा है। स्कूल और कॉलेज में अवकाश होगा। सो छात्र संगठन एबीवीपी और एनएसयूआई ने गुरु पूर्णिमा एक दिन पहले ही मनाई। राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने अपनग गुरुओं के पैर छुए और तिलक वंदन कर आशीर्वाद लिया।
वहीं एनएसयूआई ने भी गरु पूर्णिमा मनाई। गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाने के लिए एनएसयूआइ्र के पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर में झोल मंगवाकर बजवाने शुरू कर दिए। इधर कॉलेज में कोई परीक्षा चल रही थी। बस फिर क्या था परीक्षा काय्र में जुटे व्याख्याताओं ने ढोल पर आपत्ति करते हुए उसे बंद करा दिया। झोल भी जब्त कर लिए। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने विरोध भी दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं था।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved