Post Views 1231
July 8, 2017
सिटी रिपोर्ट। अजमेर - शहर का सबसे पुराना मृंदग सिनेमा हॉल हुआ सीज। नगर निगम का टेक्स था बकाया। 11 लाख रुपए के लिए निगम ने लगाए ताले।
शहर के सबसे पुराना सिनेमा हॉल मृदंग टॉकिज को नगर निगम ने सील कर दिया है। मृंदग सिनेमा हॉल के संचालक पर निगम 11 लाख रुपए का टेक्स मांगती थी। इस टेक्स की वसूली के लिए संचालक को नोटिस भी दिया गया था लेकिन संचालक ने राशि जमा नहीं कराई। नोटिस की मियाद समाप्त होने पर निगम प्रशासन ने शनिवार को टॉकिज पर ताले जड़ दिए। निगम के आयुक्त गजेंद्रसिंह रलावता के नेतृत्व में पहुंचे निगम के दस्ते ने मृदंग टॉकिज के संचालक को अरबन डेवलपमेंट टेक्स के 11 लाख रुपए जमा कराने को कहा लेकिन वह जमा नहीं करा सका। इसी को लेकर निगम ने टॉकिज को सीज करने की कार्रवाई की।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved