Post Views 1101
July 7, 2017
नगर निगम का सफाई अभियान दुर्घटनाओं को दे रहा है निमत्रंण। गांधी भवन के पास सफाई कर्मियों ने खोले नालों के मैन होल। नाले के पास से गुजरती है हजारों गाडियां।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
नगर निगम की ओर से बरसात से पहले कराया जा रहा नालों की सफाई का काम दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से गांधी भवन से रेलवे स्टेशन तक के अंडर ग्राउंड नाले की सफाई का काम चल रहा है। इस नाले को साफ करने के लिए सफाई कर्मियों ने नाले के मैन होल हटा दिए हें। जिस जगह मैन होल हटाए गए हैं वह स्थान व्यस्तम यातायात मार्ग है। इस स्थान पर गाडियों की आवाजाही बहुत अधिक है। मैन होल खुला होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम के सफाई कर्मियों की इस तरह की कार्य शैली कई तरह के सवाल खड़े करने के साथ लोगों के लिए खतरा बन रही है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved