Post Views 11
July 7, 2017
प्रमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले को हुई 7 साल की सजा। महिला उत्पीडऩ कोर्ट ने सुनाई सजा। प्रेम जाल में फंसाकर किया था टॉर्चर।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
प्रेम जाल में फंसाकर प्रमिका को आत्म हत्या के लिए उकसाने के मामले में महिला उत्पीडऩ अदालत ने एक युवक को 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामला क्रिश्चयन गंज थाने से जुड़ा है। वर्ष 2014 में आरोपी खुशनसीब ने एक युवती को अपने प्रेम जाल में फांस कर प्रताडि़त किया। जिससे तंग आकर युवती ने आत्म हत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस को युवती के घर से सुसाइड नोट भी मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी खुशनसीब को गिरफ्तार किया। परिवादी की और से कुल 19 गवाह और 25 दस्तावेज पेश किए गए। जिसके आधार पर न्यायलय ने अपना फैसला सुनाया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved