Post Views 841
July 7, 2017
अजमेर। भारतीय सिन्धु सभा केन्द्रीय प्रतिनिधि सभा की दो दिवसीय बैठक कल ८ व ९ जुलाई को महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित की जा रहा है, बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्षमणदास चंदीरामाणी करेगें।
प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि दो दिवसीय बैठक में केन्द्रीय पदाधिकारी, प्रान्तीय अध्यक्ष महामंत्री सहित प्रतिनिधि सभा के सदस्य सम्मिलित होंगें। बैठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा, सिन्धी भाषा की मान्यता के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम, सिन्धी बाल संस्कार शिविर के आयोजन में सामाजिक संगठनों, पंचायतों व धार्मिक संगठनों के सहयोग, सिन्धी भाषा की कक्षाये चलाने, सिन्धु दर्शन यात्रा कार्यक्रम, लेह लद्घाख में सिन्धु भवन की जानकारी, युवा व महिला संगठन सहित अलग अलग सत्र आयोजित किये जायेगें।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved