Post Views 871
July 6, 2017
सिटी रिपोर्टर- क्लाक टावर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्लाॅट बेचकर 66 लाख रूपए की चपत लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
बलदेव नगर निवासी विजय निचानी ने क्लाक टावर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लाट बेचकर 66 लाख रूपए कुछ भूमाफियाओं ने हड़प लिए। रिपोर्ट पर पुलिस ने छातड़ी निवासी रघुवीर सिंह गुर्जर और सराधना निवासी पप्पूलाल रैगर को गिरफ्तार किया है। घटना का मुख्य आरोपी मनीष हिमथानी अभी फरार चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों ने रूपए हड़पना कबूल कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी रघुवीर सिंह गुर्जर पूर्व में हत्या और ट्रकों के चैसिस बदलने के जुर्म में जेल भी जा चुका है। आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved