Post Views 1161
July 6, 2017
अजमेर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजय सिंह गुरुवार को अजमेर पहुंचकर विश्व विख्यात सूप*ी संत हजतर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजरी देकर ख्वाजा साहब की चौखट चूमी।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सूप*ी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर मखमली चादर व अकीदत के पू*ल पेश कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। दरगाह खादिम एस एप* हसन चिश्ती ने सिंह को दरगाह जियारत करवाई और दस्तारबंदी करके तबर्रुक तकसीम किया।
कांग्रेस ने किया दिग्विजय सिंह का स्वागत- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजय सिंह के अजमेर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस की और से सर्किट हाउस में स्वागत किया गया।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि गुरूवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह की अजमेर यात्रा के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस पहुंच कर माल्यापर्ण किया। दिग्विजय सिंह ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन से संगठनिक मामलों पर चर्चा की। इससे पूर्व उन्होने दरगाह जियारत की तथा चादर फूल पेश कर मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ की।
स्वागत करने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, उपाध्यक्ष प्रताप यादव, बलराम शर्मा, महासचिव श्याम प्रजापति, ललित भटनागर, विपिन बेसिल, प्रवक्ता मुजफ्फर भारती, अंकुर त्यागी, अतुल माहेषवरी, नौरत गुर्जर, मनीष सेठी, मनोज कंजर, मनीष शर्मा, दिनेश के शर्मा, रवि शर्मा, जूलियट क्लेमेंट, पंडित दीनदयाल, महेंद्र जोधा, सबा खान, अक्षय जैन, सर्वेश पारीक, सुरेष लद्दड, शिवराज भडाना, दीपक धानका, शैलेश गुप्ता, अनिल कश्यप, जितेंद्र जीनगर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved