Post Views 1241
July 6, 2017
सिटी रिपोर्ट। अजमेर - नगर निगम ने चलाया नियम विरूद्ध निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान। कई मकानों को सीज कर लगाए ताले। अवैध रूप से करा रहे निर्माण से जुड़े लोगों में मचा हडक़ंप।
नगर निगम प्रशासन ने नियम विरूद्ध बनाए जा रहे मकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया। निगम प्रशासन की ओर से कई व्यवसायिक और आवासीय मकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम के राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में निगम की टीम ने सिविल लाइंस सहित कई स्थानों पर ऐसे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई जो या तो नक्शे से हटकर बनाए जा रहे था या फिर उनके नक्शों की स्वीकृति ही नहीें हो पाई थी। निगम प्रशासन का दस्ता गुरुवार करो सुबह से ही सिविल लाइन, राम नगर सहित अन्य क्षेत्रों में ऐसे निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई करने निकल गया था। निगम की ओर इस तरह के मकानों पर चल रहे निर्माण कार्यों में काम आ रहे उपकरणों को जब्त कर निर्मित हो चुके भवनों पर ताले लगाकर सीज की कार्रवाई की।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved