Post Views 1161
July 6, 2017
सिटी रिपोर्ट। अजमेर बालवाहिनी संचालकों ने रखा काम ठप्प। एक हजार से अधिक वाहन रहे बंद। पुलिस कप्तान को दिया ज्ञापन। यातायात पुलिस से जताई नाराजगी।
यातायात पुलिस की कार्रवाई से नाराज चल रहे बालवाहिनी संचालकों ने गुरुवार को अपने वाहन नहीं चलाए। इससे हजारों स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बालवाहिनी संचालकों ने यातायात पुलिस की सख्ती को गलत बताते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। संचालकों ने पुलिस कप्तान को ज्ञापन देकर उनसे जुडी समस्याओं के समाधान की मांग की। लेकिन पुलिस कप्तान ने उन्हें उल्टे पैर लौटा दिया। पुलिस कप्तान ने संचालकों के प्रतिनिधि मंडल को दो टूक शब्दों में यातायात के नियमों की पालना करने को कहा। इससे पहले संचालकों ने आजाद पार्क में बैठक आयोजित की। बैठक में बालवाहिनी कार्यों से जुडे लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved