Post Views 1221
July 5, 2017
9 माह के बच्चे का अपहरण कर ले जानी वाली महिला गिरफ्तार। जायरीनों ने मशक्कत कर पकड़ा। पुलिस ने दर्ज किया जबलपुर की महिला के खिलाफ मुकदमा।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में एक बार फिर मासूम का अपहरण करने की नापाक कोशिश करने का मामला सामने आया है। जबलपुर की रहने वाली एक महिला ने सूरत से आए एक जायरीन के 9 माह के बच्चे को मौका पाकर चुरा लिया। बच्चे को लेकर महिला तेजी से छतरी गेट की ओर चली गई। इधर बच्चे के पिता सूरत निवासी मोहम्मद फरीद ने शोर मचाया। वहां मौजूद जायरीनों ने उस महिला को ढूंढना शुरू कर दिया। जायरीनों ने काफी भाग दौड़ के बाद छतरी गेट पर जबलपुर की रहने वाली तबुस्सुम को बच्चे के साथ पकड़ लिया। बाद में इस महिला को दरगाह थाने के हवाले किया। पुलिस ने महिला को मुकदमा दर्ज कर गिरफतार कर लिया
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved