Post Views 11
July 5, 2017
अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालु। 55 यात्रियों के दल में 20 महिलाएं भी है शामिल। पिछले 16 सालों से जा रहें है हर साल अमरनाथ।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
जम्मू कश्मीर में बाबा बफार्नी के दर्शन करने जाने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। अजमेर से भी श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार को अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। बजरंग टांक, हेमंत चौहान, संदीप जेठिया, के नेृत्व में 55 यात्रियों का दल रवाना हुआ। इसमें 20 महिलाएं भी शामिल है। यह दल पिछले 16 सालों से लगातार बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने सभी श्रद्धालुओं को माला पहनाकर अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved