Post Views 811
June 14, 2017
रिपोर्ट-आज 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है। रक्तदान को महादान कहा जाता है। इस दिन रक्तदान कर कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस दिन कई जगह ब्लड डोनेशन कैंप लगाएं जाते है जहां जाकर आप ब्लड डोनेट कर सकते है। ब्लड Donate करने के सेहत को भी कई फायदे होते है। आइए जानते है इसके कुछ फायदे:
1. रेग्युलर ब्लड डोनेट करने से कैलोरी और फैट बर्न होता है। इससे मोटापा भी कम होता है।
2. जो व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करते हैं उन्हें हृदय सम्बन्धी बीमारियां होने का खतरा बहुत कम रहता हैं। डॉक्टर्स का मानना है कि रक्तदान से खून पतला होता है, जो कि हृदय के लिए बहुत अच्छा होता है।
3. अगर आपके शरीर में आयरन की अतिरिक्त मात्रा है तो यह लिवर और किडनी में जमा होता रहता है। तो रक्तदान करने से आपके शरीर में आयरन का स्तर नियंत्रित हो जाता है और विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त होने की आपकी सम्भावनाएं काफी कम हो जाती हैं।
4. रक्तदान करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved