For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 103022801
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में होटल नाज अग्निकांड प्रकरण, विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ली घटना की जानकारी |  Ajmer Breaking News: भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी एवं रोहिंग्यों को शहर से बाहर करने के विषय में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया। |  Ajmer Breaking News: गुरुवार सुबह डिग्गी बाजार इलाके में होटल नाज में लगी आग, कुछ ही मिनट में आग ने लिया भीषण रूप, होटल में ठहरे चार जायरीन की हुई मौत, |  Ajmer Breaking News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के मुद्दे को केंद्र सरकार ने किया स्वीकार-राठौड़ |  Ajmer Breaking News: पुष्कर तीर्थ नगरी में क्षत्रिय (राजपूत) सामूहिक विवाह समिति की ओर से अक्षया तृतीया के मौके पर आज जयमल कोट में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ से आए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, आईजी, और एसपी को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 11 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर थाने में मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: , भगवान परशुराम सर्कल स्थित भगवान परशुराम जी मंदिर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: मंगलवार देर रात पालरा इंडस्ट्रियल एरिया में गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के मौके पर संस्था के जागरूकता अभियानों द्वारा रूकवाए पांच बाल विवाह | 

राष्ट्रीय न्यूज़: किसान यात्राओं के जरिये जड़ें तलाशेगी कांग्रेस

Post Views 741

June 14, 2017

लखनऊ । किसानों के गुस्से से गर्माए सियासी माहौल का लाभ उठाने के लिए कांग्रेस प्रदेश में किसान यात्रा शुरू करेगी। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में 15 जून को अलीगढ़ से किसान यात्रा की शुरुआत होगी। कर्ज में डूबा किसान, युवा बेरोजगार, वादा खिलाफी कर रही है सरकार जैसे नारों को बुलंद कर निकाली जाने वाली यात्रा के दौरान पंचायतों के जरिये भाजपा सरकारों की पोल खोलने का अभियान चलेगा। इस यात्रा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा की तरह खाट सभाएं तो नहीं होगी लेकिन छोटी-बड़ी पंचायतें होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों व छोटे कस्बों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

जिलेवार कार्यक्रम तय होंगे

किसान यात्रा के लिए एक विशेष रूट तैयार करने की बजाय जिलेवार कार्यक्रम तय किए जाएंगे। 15 जून को अलीगढ़ में यात्रा होगी तो 16 को आगरा में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर तपती दोपहरी में गांवों की खाक छानेंगे। इसके बाद 17 जून को गौतमबुद्धनगर में भट्टा पारसौल व निकट के इलाकों में किसानों की समस्याओं को सुनने का काम किया जाएगा। 19 जून को लखनऊ में राहुल गांधी के जन्मदिवस पर विशेष आयोजन होंगे। किसानों के मुद््दों को उजागर करने के अलावा विरोध-प्रदर्शन भी होगा। राजबब्बर 20 जून को उन्नाव में किसान यात्रा लेकर निकले तो 21 जून को बाराबंकी पहुंचेंगे। किसान यात्रा के साथ-साथ सभी जिलाध्यक्षों से किसानों की समस्याएं जुटने के निर्देश भी दिए हैं। किसानों से संवाद करके उनकी समस्याएं बटोरने और उनके समाधान का उपाय तलाशने को भी कहा गया है। समस्याओं को किसान यात्रा के दौरान प्रचारित कर सरकार को घेरा जाएगा। विशेष रूप से कर्जा माफी को लेकर गहराए गुस्से को कांग्रेस भुनाने का काम करेगी।

संगठन की बैठकें भी होंगी

किसान यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर जिलों में संगठन की बैठकें भी लेंगे। गत विधानसभा चुनाव से ऐन पहले प्रदेश अध्यक्ष बने राजबब्बर अभी जिलेवार दौरा भी नही कर पाए हैं। किसान यात्रा के बहाने स्थानीय संगठन का हाल भी लिया जाएगा। बता दें कि संगठन चुनाव के दौरान प्रदेश अध्यक्ष की यात्रा को संगठनात्मक बदलाव की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। राजबब्बर ने आरोप लगाया कि झूठे वादों और फर्जी ख्वाब दिखा कर बनी प्रदेश सरकार तीन माह के अल्पकाल में ही फेल साबित हो गई है। कांग्रेस आम जनता के बीच जाकर वादा खिलाफी करने वालों का हिसाब मांगेगी।



© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved