Post Views 851
June 13, 2017
नई दिल्ली रिपोर्ट- विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए जल्द ही विधानसभा के बजट में बढ़ोत्तरी की जाएगी। यमुनापार विकास बोर्ड ने इसके लिए 10 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करने का प्रस्ताव किया है। इस मसौदे को बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। जल्द ही मसौदा वित्त विभाग की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।यमुनापार में विकास के लिए लागू होने वाली योजनाओं को बोर्ड की मंजूरी लेनी होती है। इसके दायरे में दिल्ली की 16 विधानसभा आती हैं। इन विधानसभा में एमएलए लैंड स्कीम के तहत होने वाले सभी कार्य इस बोर्ड से स्वीकृत होने के बाद लागू किए जाते हैं। बोर्ड अध्यक्ष चौ. फतेह सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बताया जा है कि यमुनापार के विकास के लिए अधिक धनराशि आवंटित करने का मसौदा बोर्ड की मंजूरी के लिए रखा गया था। जिसे पारित किया गया है।बताया जा रहा है कि दिल्ली की विधानसभा के लिए बोर्ड से अब तक केवल 20 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान था। दिल्ली सरकार इस मसौदे को स्वीकार कर लेती है तो आने वाले दिनों में यह बजट प्रावधान बढ़कर 160 करोड़ हो जाएगा। एमएलए लैंड स्कीम के माध्यम से यमुनापार की विधानसभाओं में एमसीडी रोड, बारातघर, लाइब्रेरी, पार्क, सड़क, नालियां जैसे जरूरी कार्य किए जा सकते हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved