Post Views 861
June 12, 2017
रिपोर्ट- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सार्वजिनक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ फंसे कर्ज के समाधान, बैंकों की वित्तीय स्थिति और वित्तीय समावेशन समीक्षा को लेकर चर्चा की गई। जेटली ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 2016-17 में 1.5 लाख करोड़ रुपये का ठीक-ठाक परिचालन मुनाफा हासिल किया, जबकि विभिन्न प्रावधानों को करने के बाद उनका शुद्ध लाभ 574 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि इस दौरान वित्त मंत्री ने साफ कहा कि राज्य अपने संसाधन से कर्ज माफी का पैसा जुटाएं।
बैंक प्रमुखों के साथ बैठक के बाद जेटली ने कहा बैंकों में ऋण वृद्धि के मोर्चे पर चुनौती है, सभी लंबित फंसे कर्ज के मामलों के त्वरित समाधान की जरूरत है। महाराष्ट में किसानों का कर्ज माफ किये जाने के सवाल पर जेटली ने कहा जो भी राज्य कृषि ऋण माफ करना चाहते हैं इसके लिये उन्हें राशि अपने ही संसाधनों से जुटानी होगी।कर्ज माफी को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि महाराष्ट्र जैसे जितने भी राज्य किसानों का कर्ज माफ करते हैं उन्हें उनके अपने संसाधनों से पैसे जुटाने होंगे। महाराष्ट्र में किसानों के प्रदर्शन के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किसानों का कर्ज माफ करने का एलान किया है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved