For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176350148
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ​14 नवंबर को अजमेर में लगेगा विशाल डायबिटीज जनजागरण शिविर और जागरूकता मेला |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ किले और जमीन के विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,​अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की जमीन को लेकर बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में फातमिया शोक सभाओं का आयोजन जारी, 3 जमादीउस्सानी को होगा ताबूत के प्रतीकात्मक स्वरूप के दर्शन का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में देर रात फास्टफूड ठेले पर आगजनी! नकदी और मशीन गायब, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात |  Ajmer Breaking News: रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर स्टेशन ऑन डयूटी स्टाफ द्वारा आपरेशन जीवन-रक्षा के तहत, एक महिला यात्री की बचाई जान  |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन | 

राजस्थान न्यूज़: भाई दूज पर सरहद पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: जैसलमेर के तनोट माता मंदिर में की पूजा, बीएसएफ जवानों के भाई दूज समारोह में हुए शामिल

Post Views 01

November 12, 2026

त्योहार के दिन घर-परिवार से दूर सरहद पर ड्यूटी दे रहे जवानों के बीच मुख्यमंत्री ने भाई दूज मनाया और उनसे बातचीत की।

जैसलमेर। भाई दूज के दिन बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरहद की निगरानी करने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के बीच पहुंचे। जैसलमेर दौरे पर गए मुख्यमंत्री ने पहले प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे तनोट में ही बीएसएफ जवानों के भाई दूज कार्यक्रम में शामिल हुए।

जवानों के साथ भाई दूज समारोह और संवाद

बीएसएफ की ओर से 11 नवंबर को तनोट में रखे गए इस कार्यक्रम का नाम "भाई दूज समारोह एवं संवाद" था। त्योहार के दिन घर-परिवार से दूर सरहद पर ड्यूटी दे रहे जवानों के बीच मुख्यमंत्री ने भाई दूज मनाया और उनसे बातचीत की।

भाई दूज पर बीएसएफ की महिला जवान ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।

"अपनों से दूर रहकर सेवा कर रहे जवान हर देशवासी के लिए गर्व और प्रेरणा"

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाई दूज पर तनोट में बीएसएफ के जवानों के साथ त्योहार मनाते हुए स्नेह, सम्मान और अपनेपन के यादगार पल बीते। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में भी देश की सीमाओं की हिफाजत में डटे रहने वाले जवान देश की ताकत और स्वाभिमान के प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनों से दूर रहकर मातृभूमि की सेवा कर रहे इन रणबांकुरों का त्याग, साहस और देश के प्रति निष्ठा हर देशवासी के लिए गर्व और प्रेरणा है, और भाई दूज उनके प्रति स्नेह, सम्मान और आभार जताने का मौका है। उन्होंने सभी जवानों के स्वस्थ, सुरक्षित और सकुशल रहने की कामना की।

इससे एक दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा पर डीग में श्रीनाथजी के दर्शन किए थे और शाम को मुख्यमंत्री निवास में परिवार के साथ गोवर्धन पूजा की थी।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved