For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176350145
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ​14 नवंबर को अजमेर में लगेगा विशाल डायबिटीज जनजागरण शिविर और जागरूकता मेला |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ किले और जमीन के विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,​अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की जमीन को लेकर बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में फातमिया शोक सभाओं का आयोजन जारी, 3 जमादीउस्सानी को होगा ताबूत के प्रतीकात्मक स्वरूप के दर्शन का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में देर रात फास्टफूड ठेले पर आगजनी! नकदी और मशीन गायब, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात |  Ajmer Breaking News: रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर स्टेशन ऑन डयूटी स्टाफ द्वारा आपरेशन जीवन-रक्षा के तहत, एक महिला यात्री की बचाई जान  |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन | 

राष्ट्रीय न्यूज़: स्तन कैंसर की आशंका, फिर पैंक्रियाज में गांठ, इलाज को मिलान-रॉटरडैम गईं सोनिया; किताब में लिखा- सर्जरी से पहले बच्चों के लिए छोड़ा नोट

Post Views 01

November 12, 2026

सोनिया ने लिखा है कि जनवरी 1969 में उन्होंने समय से पहले एक बेटे को जन्म दिया, जिसकी कुछ ही घंटों में मौत हो गई। इस सदमे से वे अवसाद में चली गईं।

नई दिल्ली। सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में पहली बार अपनी दो गंभीर बीमारियों के बारे में खुलकर लिखा है। 2010 में उन्हें स्तन कैंसर की आशंका बताई गई और इसके ठीक एक साल बाद पैंक्रियाज में गांठ मिली। दोनों बार इलाज के लिए वे देश से बाहर गईं, पहले इटली के मिलान और फिर नीदरलैंड के रॉटरडैम। दूसरी सर्जरी से पहले वे इतनी डरी हुई थीं कि कुछ अनहोनी होने की स्थिति के लिए राहुल और प्रियंका के नाम निर्देशों वाला एक नोट छोड़कर गई थीं।

2010 में मिलान में हुई सर्जरी

सोनिया ने लिखा है कि 2010 में स्तन कैंसर की आशंका की खबर ने उन्हें हिलाकर रख दिया था। तब वे यूपीए की चेयरपर्सन थीं। मीडिया की नजरों से बचने के लिए उन्होंने मिलान के यूरोपियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी (IEO) के संस्थापक और जाने-माने स्तन कैंसर सर्जन डॉ. वेरोनेसी से ऑपरेशन कराया। डॉक्टर ने एक संदिग्ध और एक गैर-संदिग्ध ट्यूमर निकाला और सर्जरी के दौरान ही रेडिएशन दे दिया, जिससे बाद में पांच हफ्ते की रेडियोथेरेपी की जरूरत नहीं पड़ी। इटली इसलिए भी चुना गया क्योंकि वहां उनकी बहनें नाडिया और अनुष्का देखभाल में हाथ बंटा सकती थीं।

साल भर बाद रॉटरडैम में दूसरा ऑपरेशन

इस सर्जरी के ठीक एक साल बाद नियमित जांच में उनके पैंक्रियाज में गांठ का पता चला। ऑपरेशन के लिए उन्होंने रॉटरडैम के इरास्मस टीचिंग अस्पताल के सर्जन डॉ. कैस्पर वैन आइजक को चुना। किताब के मुताबिक ट्यूमर फैला नहीं था और वे जल्दी ठीक हो गईं। अस्पताल में प्रियंका उनके बिस्तर के पास फर्श पर सोती थीं।

‘तुम मेरे साथ क्यों नहीं चलतीं?’ राजीव से आखिरी बातचीत

किताब में राजीव गांधी से आखिरी मुलाकात का भी जिक्र है। 20 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर में प्रचार के लिए निकलने से पहले राजीव ने सोनिया से साथ चलने को कहा, लेकिन बहुत थकी होने की वजह से उन्होंने मना कर दिया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर विदा ली और सोनिया पर्दे के पीछे से उन्हें जाते हुए देखती रहीं। अगले दिन श्रीपेरंबदूर में एलटीटीई की आत्मघाती हमलावर ने राजीव की हत्या कर दी। 24 मई 1991 को उनका पार्थिव शरीर सेना की तोपगाड़ी पर वीर भूमि ले जाया गया, जहां बेटे राहुल ने मुखाग्नि दी। 28 मई को इलाहाबाद के संगम में अस्थियां विसर्जित की गईं। सोनिया ने लिखा है कि बाद में जब उन्होंने राजीव का बैग खोला, तो उसमें कैम्ब्रिज में खींची गई सोनिया की पहली तस्वीर रखी मिली।

राहुल-प्रियंका ने कहा था- जल्दबाजी में फैसला मत लेना

राजीव की हत्या के बाद सोनिया राजनीति से दूर रहीं। किताब के मुताबिक कांग्रेस के कमजोर होने और 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के बाद उन्होंने राजनीति में आने पर सोचना शुरू किया, लेकिन राहुल और प्रियंका इसके खिलाफ थे। नए साल की छुट्टियों पर जाने से पहले दोनों ने मां से वादा लिया कि उनके बाहर रहते वे कोई जल्दबाजी का फैसला नहीं लेंगी। इसके बावजूद 14 मार्च 1998 को सीताराम केसरी की जगह सोनिया कांग्रेस अध्यक्ष चुनी गईं। 1999 में उन्होंने अमेठी के साथ कर्नाटक के बेल्लारी से भी चुनाव लड़ा और दोनों सीटें जीतकर अमेठी अपने पास रखी

बच्चन परिवार के घर ठहरीं, नेहरू के काते सूत की साड़ी में शादी

किताब के मुताबिक राजीव से रिश्ते की बात सामने आने पर सोनिया के पिता स्टेफानो माइनो ने उन्हें कैम्ब्रिज की जगह लेनिनग्राद भेजने की कोशिश की थी, लेकिन मां और कैम्ब्रिज की इतालवी मकान मालकिन के समझाने पर वे मान गए। जून 1965 में इंदिरा गांधी लंदन में सोनिया से मिलीं और घबराई हुई सोनिया से बेहद शांत और स्नेह भरा व्यवहार किया। नवंबर 1966 में राजीव खुद गाड़ी चलाकर इटली गए और सोनिया के माता-पिता से मिले। पिता ने उनकी सादगी और ईमानदारी पसंद की, लेकिन सोनिया के 21 साल की होने तक इंतजार करने को कहा। सोनिया 13 जनवरी 1968 को दिल्ली पहुंचीं और लोगों की नजरों से बचने के लिए राजीव के पारिवारिक मित्र कवि हरिवंश राय बच्चन और उनकी पत्नी तेजी बच्चन के घर ठहरीं। 26 जनवरी को सगाई हुई और 25 फरवरी 1968 को 1-सफदरजंग रोड के बगीचे में सादे समारोह में शादी हुई। शादी में सोनिया ने गुलाबी खादी की वह साड़ी पहनी, जो जवाहरलाल नेहरू के काते सूत से बनी थी।

पहले बेटे की कुछ घंटों में मौत, फिर राहुल का जन्म

सोनिया ने लिखा है कि जनवरी 1969 में उन्होंने समय से पहले एक बेटे को जन्म दिया, जिसकी कुछ ही घंटों में मौत हो गई। इस सदमे से वे अवसाद में चली गईं। 19 जून 1970 को राहुल का जन्म हुआ, जिससे पूरा परिवार और खासतौर पर दादी इंदिरा गांधी बेहद खुश हुईं। किताब में इंदिरा गांधी की अस्थियां उनकी इच्छा के मुताबिक वायुसेना के विमान से हिमालय पर बिखेरे जाने का भी जिक्र है। किताब के बारे में सोनिया ने कहा है कि ज्यादातर जिंदगी उन्होंने अपनी अंदरूनी दुनिया अपने तक रखी। उनके मुताबिक परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया, लेकिन यह समझने की कोशिश कम ही हुई कि वे असल में कैसे लोग थे। वे भारत में पांच दशक से ज्यादा समय में देखा गया बदलाव साझा करना चाहती थीं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved