For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176343388
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

राजस्थान न्यूज़: 5.40 करोड़ की ठगी में 3 साल में लौटे सिर्फ 1.61 करोड़, बदले चार कमिश्नर: प्रेम भंडारी बोले- किस मुंह से राजस्थान में निवेश की बात करूं

Post Views 01

November 12, 2026

जोधपुर। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राना) के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने 5.40 करोड़ रुपए की ठगी के एक मामले में जोधपुर पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि करीब तीन साल में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में चार पुलिस कमिश्नर बदल गए, लेकिन मामले में ठोस प्रगति नहीं हुई और अब तक सिर्फ 1.61 करोड़ रुपए की ही रिकवरी हो पाई है। यानी ठगी गई रकम का करीब 30 प्रतिशत ही वापस आया है और 3.79 करोड़ रुपए अब भी बाकी हैं। भंडारी के मुताबिक यह ठगी राजस्थान फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष और जयपुर फुट यूएसए के सलाहकार केके मेहता से हुई थी। भंडारी केके मेहता राजस्थान फाउंडेशन के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने कहा कि जो भी रकम वापस आएगी, वह समाज सेवा में लगाई जाएगी। भंडारी इन दिनों जोधपुर प्रवास पर हैं।

‘अधिकारी वॉट्सएप पर न मैसेज देखते हैं, न जवाब देते हैं’

भंडारी ने बताया कि पूर्व पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने एसआईटी बनाने की बात कही थी। इसके बाद राजेंद्र सिंह और ओमप्रकाश ने भी कार्रवाई का भरोसा दिलाया, लेकिन नतीजा नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कमिश्नर ने 27 दिन तक फोन नहीं उठाया। मौजूदा पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया को उन्होंने अच्छा अधिकारी बताया, लेकिन कहा कि मामले में अपडेट नहीं मिल रहा।भंडारी ने कहा कि दिल्ली और न्यूयॉर्क के पुलिस कमिश्नर से मिलना आसान है, लेकिन राजस्थान के अधिकारी व्यस्त रहते हैं। अधिकारी वॉट्सएप पर न मैसेज देखते हैं और न जवाब देते हैं, यह तरीका बदलना चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट ने पुलिस मुख्यालय से ढाई साल तक पत्राचार कर चार्टर्ड अकाउंटेंट मांगा, लेकिन नहीं मिला। आखिर में कोर्ट के सामने उन्होंने अपने खर्च पर सीए उपलब्ध कराया।

दिल्ली में दर्ज कराएंगे केस

भंडारी ने बताया कि वे दिल्ली पुलिस मुख्यालय जाकर पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मिले और पूरा मामला बताया। अनुराग कुमार ने केस की पूरी जानकारी मांगी है। भंडारी ने कहा कि वे यह केस दिल्ली में रजिस्टर करवाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि वहां साइबर फ्रॉड को लेकर कार्रवाई होगी।

‘पीएमओ निगरानी करे तो राजस्थान बने सोलर का कैलिफोर्निया’

निवेश पर भंडारी ने कहा कि ऐसे मामले सामने आते हैं तो वे किस मुंह से राजस्थान में निवेश की बात करें, लोगों से गुजरात में निवेश करने को कहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में निवेश लाना है तो प्रधानमंत्री कार्यालय इसकी निगरानी करे। ऐसा हो तो राजस्थान सोलर के क्षेत्र में अमेरिका का कैलिफोर्निया बन सकता है और दूसरे क्षेत्रों में भी निवेश आ सकता है। उन्होंने एक 94 साल के बुजुर्ग डॉ. खर्रे का जिक्र किया, जिन्होंने भैरोंसिंह शेखावत के कहने पर राजस्थान में निवेश किया था और जिनकी करोड़ों की जमीन है। भंडारी ने कहा कि उनकी आंखों में आंसू देखकर वे राजस्थान में निवेश की बात कैसे करें।

जेएनवीयू पेंशनर्स को सात महीने से पेंशन नहीं

भंडारी ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पेंशनर्स को सात महीने से पेंशन न मिलने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है। वे खुद इन परिवारों को दवाइयों से लेकर राशन तक की मदद पहुंचा रहे हैं।

प्रवासी राजस्थानी दिवस में नहीं जाएंगे

भंडारी ने कहा कि वे प्रवासी राजस्थानी दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि विदेश में किसी का शव भेजना हो या कोई और काम हो, लोग सरकार के बजाय राना के पास आते हैं। उन्होंने बताया कि कजाकिस्तान में बीमार हुए शाहपुरा के एक युवक को राना, विदेश मंत्रालय और जनसहयोग से जयपुर लाया गया था।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved