For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176343389
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

राष्ट्रीय न्यूज़: न्यूजरूम में कुछ भी असंभव नहीं: पत्रकारों से बोले मोदी; याद किया 2001 का किस्सा, जब सीएम बनने की खबर उनसे पहले पत्रकारों को मिल गई

Post Views 01

November 12, 2026

मीडिया में आए बदलाव पर उन्होंने कहा कि फैक्स से लेकर इंस्टाग्राम रील तक मीडिया का रूप बदल चुका है। पहले कवरेज ओबी वैन से होती थी, अब मोबाइल ही ओबी वैन बन गया है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि न्यूजरूम में कुछ भी असंभव नहीं माना जाता। भूकंप हो या बाढ़, जब लोग जान बचाकर भाग रहे होते हैं, तब रिपोर्टर अपनी जान जोखिम में डालकर और परिवार की चिंता छोड़कर खबर कवर करते हैं।

‘पत्रकारों ने गला पकड़कर कहा- मिठाई खिलाओ’

पत्रकारों से अपने पुराने रिश्ते याद करते हुए मोदी ने 2001 का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वे तब 11 अशोका रोड पर रहते थे। एक दिन पत्रकार अचानक उनके कमरे में आ गए और मजाक में उनका गला पकड़कर मिठाई खिलाने को कहा। उन्होंने पूछा कि किस बात की मिठाई, तो पत्रकारों ने बताया कि वे गुजरात के मुख्यमंत्री बन गए हैं। मोदी ने कहा कि उन्हें खुद यह बात पता नहीं थी, लेकिन पत्रकारों को पहले ही खबर मिल गई थी। उन्होंने बताया कि कई पत्रकार अपने खर्च पर शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंचे थे। यह किस्सा करीब 25 साल पुराना है।मीडिया में आए बदलाव पर उन्होंने कहा कि फैक्स से लेकर इंस्टाग्राम रील तक मीडिया का रूप बदल चुका है। पहले कवरेज ओबी वैन से होती थी, अब मोबाइल ही ओबी वैन बन गया है।

जैसे खबर की डेडलाइन, वैसे 2047 की

मोदी ने कहा कि न्यूज की दुनिया में डेडलाइन सबसे जरूरी होती है और जिंदगी में भी डेडलाइन जरूरी है। पत्रकारिता में डेडलाइन से काम की प्राथमिकताएं तय होती हैं और रफ्तार बढ़ती है। इसी तरह देश के सामने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की डेडलाइन है, यानी अब से 21 साल। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य के लिए छोटे-बड़े चरणों में काम करना होगा, 2047 का इंतजार नहीं करना हप्रधानमंत्री ने देश की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत दुनिया के बड़े मोबाइल फोन निर्माता देशों में शामिल है, चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बना है और भारत ने दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम में जगह बनाई है। उन्होंने सबसे बड़े UPI सिस्टम, 4 करोड़ परिवारों को पक्के मकान, 3 करोड़ लखपति दीदी और 12 करोड़ घरों में शौचालय का भी जिक्र किया और कहा कि देश का रेल नेटवर्क पूरी तरह इलेक्ट्रिफाई हो चुका है।

मीडिया से अपील: नशे और डीपफेक पर भी हो बहस

मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में कम्युनिकेशन सबसे बड़ी ताकत है। भारत के पास सस्ता डेटा है और दुनिया को सुनाने के लिए उपलब्धियों की कई कहानियां हैं। उन्होंने मीडिया से भारतीय प्रतिभाओं, सफलताओं और प्रेरक लोगों को ज्यादा जगह देने को कहा और कहा कि देश की उपलब्धियां दुनिया तक पहुंचाना भी देश सेवा है।उन्होंने अपील की कि मीडिया युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता फैलाए। स्वच्छता, डीपफेक, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव जैसे मुद्दों को भी मीडिया की बहसों में जगह मिलनी चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved