For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174596522
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

राजस्थान न्यूज़: सरकार के तीन साल के कार्यक्रमों की कमान आईएएस गौरव गोयल को, नोडल अधिकारी बनाए; लोकसभा सचिवालय से लौटने के तीन दिन बाद जिम्मेदारी

Post Views 01

November 5, 2026

गोयल 21 अगस्त 2024 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव थे। राज्य सरकार के अनुरोध पर लोकसभा सचिवालय ने उन्हें 31 अक्टूबर को कार्यमुक्त कर उनकी सेवाएं राजस्थान को लौटा दीं।

जयपुर। भजनलाल सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों का जिम्मा 2006 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव गोयल को सौंपा गया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने उन्हें इन कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। गोयल को यह जिम्मेदारी लोकसभा सचिवालय से कार्यमुक्त होने के तीन दिन बाद मिली है।

आयोजना (परिवीक्षण) विभाग की ओर से 3 नवंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य में अलग-अलग कार्यक्रम और गतिविधियां प्रस्तावित हैं। इनके सुचारु आयोजन और सभी संबंधित विभागों से तालमेल के लिए गोयल नोडल अधिकारी रहेंगे। आदेश की प्रति मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के उप सचिव, मुख्य सचिव के विशेषाधिकारी और सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव और शासन सचिवों को भेजी गई है।

आयोजना (परिवीक्षण) विभाग का 3 नवंबर का आदेश, जिसमें गौरव गोयल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

15 दिसंबर को पूरे होंगे सरकार के तीन सालमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को पद की शपथ ली थी। इस हिसाब से सरकार 15 दिसंबर को तीन साल पूरे करेगी, यानी तैयारियों के लिए करीब छह हफ्ते बचे हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर उच्चस्तरीय बैठक लेकर तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में बड़ा आयोजन करने के निर्देश दिए थे। इसमें युवाओं के लिए एआई से जुड़ी गतिविधियां और महाराणा प्रताप, महाराजा सूरजमल, मां अमृता देवी और मीराबाई जैसी विभूतियों के इतिहास पर प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य आयोजन की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

अगस्त 2024 से लोकसभा सचिवालय में थे गोयल

गोयल 21 अगस्त 2024 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव थे। राज्य सरकार के अनुरोध पर लोकसभा सचिवालय ने उन्हें 31 अक्टूबर को कार्यमुक्त कर उनकी सेवाएं राजस्थान को लौटा दीं। उनकी यह प्रतिनियुक्ति करीब दो साल दो महीने चली। दिल्ली जाने से पहले वे जयपुर में राजभवन में राज्यपाल के सचिव थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved