For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174565780
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

राजस्थान न्यूज़: गहलोत पर मुख्यमंत्री की टिप्पणियों का भाजपा को उठाना पड़ेगा नुकसान: पवन खेड़ा; जोधपुर में जादूगर के बेटे वाले बयान पर घमासान जारी

Post Views 01

November 5, 2026

गहलोत ने मांगे थे सबूत, जूली ने याद दिलाई 2003 की जमानत जब्ती

जयपुर। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जो टिप्पणियां की हैं, उनका नुकसान भाजपा को उठाना पड़ेगा। खेड़ा ने यह बात कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

जोधपुर में मुख्यमंत्री ने कहा था- आप जादूगर के बेटे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार, 3 नवंबर को जोधपुर में गहलोत पर तीखे हमले किए थे। उन्होंने कहा था कि गहलोत की खाद-बीज की दुकान थी और वे किसानों को लूटते थे। मुख्यमंत्री ने खुद को किसान का बेटा और गहलोत को जादूगर का बेटा बताया था।

गहलोत ने मांगे थे सबूत, जूली ने याद दिलाई 2003 की जमानत जब्ती

इसके जवाब में गहलोत ने उसी दिन मुख्यमंत्री से कहा था कि वे अपने आरोपों के तथ्य और दस्तावेज जनता के सामने रखें, नहीं तो 24 घंटे में माफी मांगें। गहलोत ने आईएएस शिखर अग्रवाल के विला मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग भी दोहराई थी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि जब गहलोत 5 बार सांसद और 3 बार केंद्रीय मंत्री रह चुके थे, तब 2003 में भजनलाल शर्मा की जमानत जब्त हुई थी। इसके बाद बुधवार को गहलोत ने भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्राओं पर तंज कसते हुए कहा था कि देश पहली बार ‘सत्ताधारी विपक्ष’ देख रहा है। इस अभियान के तहत गुरुवार को जयपुर में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved