For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174563310
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

राजस्थान न्यूज़: रामलीला मैदान में भाजपा की सभा, स्वागत भाषण में मदन राठौड़ का नाम लेना भूलीं मंजू शर्मा; सुधार किया तो ठहाके लगाकर हंसे राठौड़

Post Views 01

November 5, 2026

भाजपा यह अभियान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के लिए चला रही है।

जयपुर। भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गुरुवार को रामलीला मैदान में सभा शुरू हो गई है। मंच पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया पहुंच चुके हैं। सभा के बाद वैष्णव न्यूगेट से त्रिपोलिया गेट तक पदयात्रा करेंगे।भाजपा ने सभा में करीब 10 हजार लोगों के जुटने की बात कही है। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मैदान में मौजूद हैं।

‘परिवार के मुखिया का नाम लेना भूल गई’

सभा में स्वागत भाषण के दौरान कार्यक्रम की संयोजक और जयपुर सांसद मंजू शर्मा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का नाम लेना भूल गईं। कुछ ही देर में उन्होंने अपनी बात सुधारते हुए कहा कि वे हमारे परिवार के मुखिया मदन राठौड़ का नाम लेना भूल गई थीं। इस पर राठौड़ ठहाका लगाकर हंस पड़े और उनके साथ मुख्यमंत्री और वैष्णव भी हंसने लगे।

एसआईआर पर कांग्रेस को जवाब देने का अभियान

भाजपा यह अभियान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के लिए चला रही है। दीपावली की खरीदारी के चलते परकोटे के बाजारों में भीड़ को देखते हुए पार्टी ने पदयात्रा का रास्ता छोटा रखा है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन पदयात्राओं पर तंज कसते हुए कहा था कि देश पहली बार ‘सत्ताधारी विपक्ष’ देख रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved