Post Views 11
November 5, 2026
आज दिनांक 4/11/2026 को EOC कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि काकरिया चौराया पर एक चलती वेन में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन को कमल गुप्ता के नेतृत्व मे रवाना किया साथ ही मय टीम वाहन चालक चेतन सिंह फायरमैन-वहीद खान, नरेश कुमार, गजेन्द्र सिंह राजवत,रुद्र आदि ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन वेन पूरी तरह जल गई है।
अजमेर के जयपुर रोड पर भुणाबाय क्षेत्र में बुधवार रात को चलती वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। वैन में सवार दो-तीन टूरिस्ट लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना देर रात करीब काकरिया चौराहे पर हुई। यह जगह पेट्रोल पंप से महज 10 से 20 मीटर की दूरी पर है। सूचना पर पहुंची 2 दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
वैन ड्राइवर समीर मोहम्मद ने बताया कि वह पर्यटकों को लेकर किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड गया था। वहां से वापस अजमेर लौटते समय वैन की एलपीजी गैस खत्म होने से गाड़ी बंद हो गई। इसके बाद गाड़ी में पेट्रोल डाला तो अचानक आग लग गई।
आग लगते ही वैन में सवार सभी पर्यटक और ड्राइवर तुरंत बाहर निकल गए और अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद वैन में धमाके होने लगे। करीब आधे घंटे में पूरी वैन जलकर खाक हो गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved