Post Views 01
November 4, 2026
शक्ति सिंह रावत बने सरपंच संघ अजमेर के जिलाध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन
अजमेर। अजमेर स्थित टेशन कैफे में बुधवार को जिला सरपंच संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से पहुंचे सरपंचों ने केसरपुरा सरपंच शक्ति सिंह रावत को सर्वसम्मति से सरपंच संघ अजमेर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष शक्ति सिंह रावत ने छछून्दरा सरपंच हरलाल गुर्जर को भिनाय सरपंच संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में अजमेर ग्रामीण एवं श्रीनगर पंचायत समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved