Post Views 01
November 4, 2026
साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ व्यक्ति, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े 1.95 लाख रुपये
राजस्थान में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला घूघरा गांव का है, जहां एक व्यक्ति के मोबाइल पर आए लिंक पर क्लिक करते ही उसके बैंक खाते से करीब 1 लाख 95 हजार रुपये गायब हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर की मदद से संबंधित थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर राजस्थान से प्राप्त जीरो नंबरी एफआईआर के आधार पर पुलिस थाने में मुकदमा नंबर 304/26, धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित की पहचान जसराज गुर्जर पुत्र मांगीलाल गुर्जर निवासी ग्राम घूघरा के रूप में हुई है। थाने के एएसआई हेम सिंह ने बताया कि पीड़ित जसराज गुर्जर के अनुसार, उनके मोबाइल पर एक अज्ञात लिंक प्राप्त हुआ था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से ₹1,95,899 की राशि कट गई। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। 1930 पर दर्ज शिकायत के बाद मामला संबंधित थाने में ट्रांसफर किया गया, जहां औपचारिक मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत के आधार पर हमारे थाने पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान जारी है
पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी व्यक्तिगत या बैंक से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा करें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved