Post Views 01
November 4, 2026
सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला
साइबर ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामला भाेपों का बाड़ा का है, जहां एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने साइबर सेल की रिपोर्ट पर जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि पीड़ित धर्मेन्द्र, पुत्र रामकरण मीणा निवासी भोंपों का बाड़ा के साथ 1 लाख 98 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है , साइबर सेंटर पुलिस स्टेशन से प्राप्त जीरो नंबर एफआईआर को पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। उन्होंने बताया कि धर्मेन्द्र सन ऑफ़ रामकरण मीणा, निवासी गोकुलपुरा बाड़ा की एक एफआईआर साइबर सेंटर पुलिस स्टेशन से जीरो नंबर की प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट को BNS की धारा 318(4) के तहत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पीड़ित के साथ 1,98,000 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। साइबर सेल से रिपोर्ट मिलने के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की गई है और प्रार्थी के बयान आने के बाद धोखाधड़ी के पूरे विस्तार का खुलासा होगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved