Post Views 01
November 4, 2026
कृष्ण गंज थाना अंतर्गत माकड़वाली रोड पर चोरी की वारदात, 7-8 दुकानों के ताले टूटे
कृष्ण गंज थाना इलाके में चोरों के हौसले लगातार बुलंद हैं। माकड़वाली रोड पर एक ही रात में चोरों ने 7 से 8 दुकानों को अपना निशाना बनाया और ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व सामान समेटकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
घटना माकड़वाली रोड स्थित जी-ब्लॉक के मेन नुक्कड़ की है। देवनारायण डेयरी के संचालक राकेश गुर्जर जब सुबह 5:40 बजे अपनी दुकान पहुंचे, तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। शटर उठाकर देखने पर दुकान का गल्ला गायब था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, उनकी दुकान से लगभग 4 से 6 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। चोरों ने सिर्फ इसी दुकान को नहीं, बल्कि आसपास स्थित वर्धमान डेयरी, एक पान की दुकान, महालक्ष्मी मेडिकल के पास जूस की दुकान सहित लगभग 7 से 8 दुकानों के ताले तोड़े हैं। सीसीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि एक संदिग्ध व्यक्ति पीले रंग की शॉल ओढ़कर सुबह करीब 3:38 बजे आया था। उसने पहले दुकान के बाहर लेटने का नाटक किया और फिर शॉल ओढ़कर ताला तोड़ दिया। ताला तोड़ने के बाद वह अंदर गया, शटर नीचे किया और महज 10 मिनट के भीतर चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुबह करीब 4:50 बजे वहां से निकल गया।पीड़ित व्यापारी, राकेश गुर्जर ने बताया कि जब मैं सुबह 5:40 पर दुकान आया तो ताला टूटा मिला। शटर खोला तो देखा गल्ला साफ था और सामान बिखरा पड़ा था। करीब 4 से 5 हजार का नुकसान हुआ है। सीसीटीवी में एक व्यक्ति पीले रंग की शॉल ओढ़े दिख रहा है, जिसने 10 मिनट में वारदात की। हमारे अलावा पास की 7-8 दुकानों के भी ताले तोड़े गए हैं।घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved